“यदि आप वही करते हैं, जो आप हमेशा से करते आये हैं तो आपको वही मिलेगा, जो हमेशा से मिलता आया है!!” — टोनी रॉबिंस

talk 0 talk

इस सप्ताह मनोरंजन जगत में क्या कुछ खास रहा

मनोरंजन जगत में अपनी पसंदीदा फिल्मों और टीवी सीरियल के बारे में जानने के लिए दर्शक हमेशा उत्सुक्त रहते
हैं। हमारे आज के इस आर्टिकल में हम आपके बताने जा रहे हैं कि इस सप्ताह मनोरंजन जगत में क्या कुछ खास
रहा। चलिए नज़र मारते हैं मनोरंजन जगत की इन खास बातों पर:

1 . 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर आउट, ऑडियंस को पसंद आई जोड़ी:

poster image of movie judge mental hai kya
जज मेन्टल है क्या का पोस्टर इमेज 
कंगना और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'जजमेंटल है क्या' अपने टाइटल को लेकर सुर्ख़ियों में है। ट्रेलर को नए
टाइटल के साथ रिलीज़ किया गया। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। ट्रेलर में राजकुमार राव और
कंगना की जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस ट्रेलर और कंगना-राजकुमार की एक्टिंग की हर कोई तारीफ़
कर रहा है।

2. मुश्किल में फंसे यो यो हनी सिंह:   

        
हनी सिंह का नया गाना  मखना का पोस्टर इमेज 
बॉलीवुड के विवादित रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने गाने से लम्बे आरसे बाद 'मखना' गाने से कमबैक
किया था, लेकिन मखना गाने में महिलाओं के खिलाफ अश्लील लिरिक्स और बोल के कारण पंजाब महिला आयोग
ने यो यो हनी सिंह को नोटिस ज़ारी किया है।महिल आयोग ने पंजाब के ग्रह सचिव और डीजीपी को चिट्ठी लिखी है
और इस गाने को बन करने की मांग भी उठाई है।

3. जोया अख्तर, अनुपम खेर और अनुराग कश्यप बने ऑस्कर अकादमी के सदस्य:


image of anupam kher, zoya akhtar and anurag kashyap
अनुपम खेर, ज़ोया अख्तर और अनुराग कश्यप 
फिल्म निर्माता जोया अख्तर, अनुराग कश्यप, रितेश बत्रा और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर को अकादमी ऑफ
मोशन पिक्चर आर्ट्स और साइंसेज के सदस्यों के रूप में आमंत्रित किया गया है। 

4. 'आर्टिकल 15' ने 3 दिन में ही पूरा किया बजट:

इसी हफ्ते रिलीज़ हुई भारतीय संविधान में समानता के अधिकार को दर्शाती और जातिवाद पर प्रहार करती
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'आर्टिकल 15' दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। कई जगहों पर फिल्म का काफी
विरोध भी किया गया लेकिन इससे फिल्म की कमाई पर कुछ ख़ास नही पड़ा। 'आर्टिकल 15' ने 3 दिन में ही फिल्म
का बजट वसूल कर लिया है। 


5. क्लब 200 में शामिल हुई 'कबीर सिंह':

poster image of movie kabir singh
पोस्टर : मूवी कबीर सिंह  (गूगल डॉट कॉम से )
शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी अभिनीत फिल्म 'कबीर सिंह' ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई। पहले वीकेंड में फिल्म
ने लगभग 80 करोड़ रूपये कि कमाई की और 'पद्मावत' के बाद शाहिद की दूसरी बड़ी फिल्म बन गयी है। फिल्म ने
पहले सप्ताह के अंत तक 134 करोड़ की कमाई के साथ रणवीर सिंह की गली बॉय को पछाड़ दिया जिसने पहले
सप्ताह कुल 120.81 करोड़ का बिजनेस किया था। रिलीज़ के 16वें दिन तक फिल्म ने कुल 226 करोड़ की कमाई
कर ली थी।

6. दंगल गर्ल ने किया ऐलान, बॉलीवुड को कहेंगी अलविदा:

ज़ायरा वसीम फोटो - गूगल 
रविवार का दिन बॉलीवुड और फ़िल्मी फैन्स के लिए बेहद हैरान करने वाला था। दंगल गर्ल के नाम से जानी जाने
वाली एक्ट्रेस जायरा वासिम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए ये घोषणा की कि अब वो बॉलीवुड से अलविदा ले
रहीं हैं। जायरा के मुताबिक, फिल्मों में काम करने की वजह से वो अपने धर्म इस्लाम से दूर होती जा रहीं हैं। उनके
इस फैसले के बाद देश दो हिस्सों में बंट गया किसी ने उन्हें सपोर्ट किया तो किसी ने सवाल उठाए। इस पूरे मसले पर
कुछ नेताओं ने खूब राजनीती भी की। चर्चा ये भी रही कि जायरा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया है।
लेकिन कुछ ही देर में जायरा ने ये भी साफ कर दिया कि उनका अकाउंट हैक नहीं हुआ है और वो खुद इसे हैंडल
करती हैं।

7. अर्जुन कपूर ने कहा, मलाइका के पास है उनका दिल:

mage of arjun kapoor and malaika arora
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं है। मलाइका के तलाक के बाद दोनों पब्लिक
में एक दूसरे से दूरियां बनाते थे लेकिन अब पिछले कुछ महीनों से दोनों एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
मलाइका ने अर्जुन संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकारा। अर्जुन को उनके जन्मदिन की बधाई देने के
लिए मलाइका ने दोनों की एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर भी शेयर की थी। अर्जुन द्वारा ली गई एक तस्वीर में मलाइका
एक हार्ट शेप बैग से अपने चेहरे को छिपाए नजर आ रहीं हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा है, "वाकई में
उसके पास मेरा दिल है।"

8. 34 के हुए रणवीर सिंह, '83' का फर्स्ट लुक किया जारी:

image of ranveer singh in age 30 look
रणवीर सिंह 
बॉलीवुड के बेस्ट और टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार रणवीर सिंह ने अपना 34वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन
पर बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाये दीं, जिनमे अनिल कपूर, हनी सिंह, कटरीना कैफ,
एकता कपूर, गुरु रंधावा ने अपने अपने अंदाज़ में उन्हें विश किया। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म '83' में
अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया था।

9. टीवी की दुनिया के टॉप 10 हिट/फ्लॉप:

poster image of ye rishta kya kahlata hai
ये रिश्ता क्या कहलाता है 
जून 23 को शो का ग्रैंड फिनाले ऑन एयर होने के कारण इस हफ्ते नंबर वन पर रहा डांस रियलिटी शो सुपर डांसर
चैप्टर 3 जोकि पिछले हफ्ते नंबर 6 पर था। कुमकुम भाग्य जो पिछले हफ्ते नंबर 3 पर था वो इस हफ्ते एक बार फिर
नंबर 2 पर आ गया है।ये रिश्ता क्या कहलाता है नंबर 2 से फिसलकर नंबर 3 पर जा पहुंचा है। चौथे नंबर पर इस
हफ्ते कुंडली भाग्य है जो पिछले तीन हफ्ते से टॉप की पोजीशन पर था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा चौथे नंबर से
फिसलकर 5 पर आ गया है। इसी तरह तुझसे है राबता शो नंबर 5 से नंबर 6 पर आ गया है। ये रिश्ते हैं प्यार के इस
हफ्ते नंबर 7 पर रहा। कुल्फी कुमार बाजेवाला शो इस हफ्ते नंबर 8 पर है। कसौटी ज़िन्दगी के 2 के मेकर्स को झटका
लगा क्योंकि शो 6 नंबर से 9 नंबर पर आ गया है।10 नंबर पर इस हफ्ते है डांस दीवाने 2।

10. तारक मेहता का उल्टा चश्मा को मिली नई दयाबेन:


   image of star of tarak mehta ka ulta chashma
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्टर दया बेन 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा को उनकी नई दयाबेन मिल चुकी है क्योंकि मां बनने के बाद से ही दिशा वकानी इस
शोसे गायब है। अब अभिनेत्री विभूति शर्मा ने दयाबेन के किरदार के लिए दिशा वकानी को रिप्लेस किया है। वह
अपना मोक शूट कर चुकी हैं और दयाबेन के लुक अपनाने के बाद वह दिशा वकानी के लुक से काफी मिलती-जुलती
लग रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ